विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क में सबसे ज्यादा 5.20% तक जमीन महंगी, आवास और उद्योग पर भी महंगाई की मार

Published: Sat, 21 Mar 2026 12:41 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवास, उद्योग और अस्पताल सहित सभी श्रेणियों में जमीन महंगी हो गई है। प्राधिकरण बोर्ड ने ...और पढ़ें

नोएडा के यीडा क्षेत्र में जमीन महंगी हो गई है। फोटोङ एआई जनरेटेड

नोएडा के यीडा क्षेत्र में जमीन महंगी हो गई है। फोटोङ एआई जनरेटेड

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन की दरें बढ़ीं

  2. औसतन 3.58% की वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू

  3. मेडिकल डिवाइस पार्क में सर्वाधिक 5.20% तक बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आवास से लेकर उद्योग और अस्पताल तक सभी श्रेणियों की जमीन महंगी हो गई है। प्राधिकरण बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में औसतन 3.58 प्रतिशत दर वृद्धि को मंजूरी दी गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी, जिसके बाद सभी श्रेणियों में जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा।

सबसे अधिक बढ़ोतरी मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) श्रेणी में की गई है। इस श्रेणी में दरें 5.04 प्रतिशत से 5.20 प्रतिशत तक बढ़ाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी इस श्रेणी में छह प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

Noida 1

निवेश पर कम असर रखने की कोशिश

यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए आवंटन दरों में मामूली वृद्धि की गई है। यह भी ध्यान रखा गया है कि यीडा क्षेत्र में उद्योग और अन्य श्रेणियों में निवेश करने वालों पर इसका ज्यादा असर न पड़े।

नई आवंटन दरें (प्रति वर्गमीटर)

  • आवासीय : 36,260 रुपये
  • उद्योग : 9,900 से 16,240 रुपये
  • ग्रुप हाउसिंग : 54,380 रुपये
  • आवासीय टाउनशिप : 40,670 रुपये
  • संस्थागत : 11,390 से 18,680 रुपये
  • रिक्रिएशनल : 9,560 से 15,120 रुपये
  • मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) : 4,950 से 8,120 रुपये
  • कमर्शियल : 72,510 से 87,010 रुपये

नई दरें लागू होने के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए जमीन खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- YEIDA क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगी, अलॉटमेंट रेट में 3.58% की वृद्धि; 1 अप्रैल से होगा लागू