विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 करोड़ के अवैध निर्माण को ढहाया, यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ में 30 हेक्टेयर भूमि पर की बड़ी कार्रवाई

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:49 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि पर ₹400 करोड़ के अवैध निर्माणों को ध्वस्त ...और पढ़ें

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने टप्पल क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।

  2. करीब 30 हेक्टेयर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

  3. ध्वस्त की गई जमीन की कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया है।

सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण ने पुलिस प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए करीब 30 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है, जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण टप्पल क्षेत्र में प्राधिकरण की मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना प्रस्तावित है।

परियोजनाओं के लिए भविष्य में मुश्किलें

इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। इससे प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए भविष्य में मुश्किलें आ सकती हैं।

बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, शिव अवतार सिंह, एसडीएम हरी प्रताप सिंह, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण या अनधिकृत विकास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- शालीमार बाग की अवैध मदीना मस्जिद पर चला ‘बुलडोजर’