विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शालीमार बाग में रातभर चला बुलडोजर, मदीना मस्जिद का हिस्सा और कई घर जमींदोज; सियासत गरमाई

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:00 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 11:02 AM (IST)

राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत देर रात मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और आसपास ...और पढ़ें

मदीना मस्जिद पर चलता बुलडोजर।

मदीना मस्जिद पर चलता बुलडोजर।

HighLights

  1. शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई।

  2. मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और कई घर गिराए गए।

  3. कार्रवाई के बाद दिल्ली में राजनीतिक हंगामा तेज हुआ।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में मंगलवार को देर रात सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और इसके आसपास बने कई मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई से आधी रात को सियासत गरमा गई है।

shalimar bagh mosque

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाई जा चुकी है। इस बार रात के अंधेरे में की गई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना पर गरमाई सियासत

वहीं मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

shalimar bagh mosque

शोएब जमई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार दिया है। शोएब ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रात के अंधेरे में मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था, उसी पैटर्न पर दिल्ली के शालीमार बाग में भी कार्रवाई की गई है।

दिल्ली को सहारनपुर पार्ट-2 नहीं बनने दिया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर आप नेता सौरव भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

यह भी पढ़ें- तालाब की भूमि पर बनी 50 वर्ष पुरानी मस्जिद ध्वस्त, हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई