विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, मांट तहसील में 27 करोड़ की 9 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:07 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण ने मथुरा के मांट तहसील में अधिसूचित क्षेत्र की लगभग 9 हेक्टेयर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में 27 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की भूमि पर हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

मथुरा के मांट में अवैध निर्माण गिराते यमुना प्राधिकरण की टीम। जागरण

मथुरा के मांट में अवैध निर्माण गिराते यमुना प्राधिकरण की टीम। जागरण

HighLights

  1. मथुरा के मांट तहसील में 9 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई।

  2. अवैध निर्माण ध्वस्त कर 27 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से हटाई।

  3. हेरिटेज सिटी, राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं के लिए भूमि सुरक्षित।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण ने मथुरा के मांट तहसील क्षेत्र में अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर बुधवार को जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

सीईओ राकेश कुमार सिंह व एसीईओ संजय कुमार मीणा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम शिवौतार सिंह, एसडीएम अभिषेक शाही, एसडीएम हरी प्रताप सिंह, एसडीएम कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व तहसीलदार मनीष सिंह द्वारा किया गया।

अभियान में प्राधिकरण के भूलेख विभाग के राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों और प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय राजस्व एवं प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त रूप से सहभागिता की।

अवैध कब्जे से मुक्त कराया

वहीं, अभियान के दौरान जनपद मथुरा की तहसील मांट के अंतर्गत लगभग नौ हेक्टेयर (90,000 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण एवं कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया गया और संबंधित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

इस कार्रवाई में मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 27 करोड़ रुपये है। विशेष रूप से तहसील मांट के ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी एवं ग्राम सौर की यह भूमि यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। इस क्षेत्र में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी एवं राया अर्बन सेंटर परियोजनाओं का विकास प्रस्तावित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।