विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना प्राधिकरण की बड़ी पहल: ₹450 करोड़ के निवेश से लगेंगे 5 नए उद्योग, 4300 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:10 PM (IST)

यमुना प्राधिकरण ने 450.15 करोड़ रुपये के निवेश और 4300 रोजगार सृजन के लिए पांच औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं। ...और पढ़ें

यमुना प्राधिकरण।

यमुना प्राधिकरण।

HighLights

  1. यमुना प्राधिकरण ने पांच औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया।

  2. 450.15 करोड़ का निवेश और 4300 रोजगार सृजन होगा।

  3. तीन भूखंड रेडीमेड गारमेंट इकाइयों के लिए आवंटित किए गए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने पांच औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसमें तीन भूखंड रेडीमेड गारमेंट इकाई के लिए आवंटित किए गए हैं। इसके जरिये यीडा में 450.15 करोड़ का औद्योगिक निवेश के साथ 4300 लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।

यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवंटियों को यूपीआइटीएस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आवंटन पत्र सौंप चुके हैं। जिन कंपनियों को भूखंड आवंटित हुए हैं, उसमें परफैक्ट पैक लि. को सेक्टर 8 डी में चार एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

76.70 करोड़ रुपये निवेश

कंपनी 110 करोड़ का निवेश करेगी, इकाई में कोरोगटेड बाक्स बनाए जाएंगे। इकाई में 450 लोगों को रोजगार मिलेगा। सिंप्लास्ट इंडिया प्रा. लि को सेक्टर 8 डी में तीन एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इसमें 76.70 करोड़ रुपये निवेश और 300 लोगोंं को रोजगार मिलेगा।

2.5 एकड़ जमीन आवंटित

कंपनी यीडा क्षेत्र में ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए मोल्डिंग प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। साहू एक्सपोर्ट प्रा. लि. रेडिमेड गारमेंट इकाई लगाने के लिए सेक्टर 29 में 2.5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इसमें 1050 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इसके अतिरिक्त सीएंडआर टेक्सटाइल प्रा. लि को गारमेंट प्रोडक्ट के लिए सेक्टर 29 में चार एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी 102.26 करोड़ निवेश करेगी और दो हजार लोगोंं को रोजगार देगी। सब्स एक्सपोर्ट इंटरनेशनल प्रा. लि. सेक्टर 29 में चार एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी 86.98 करोड़ का निवेश और पांच सौ लोगों को रोजगार देगी।

यह भी पढ़ें- यीडा में पहली बार 40 वर्गमीटर के प्लॉट, चार हजार भूखंडों की योजना के लिए जमीन तलाश तेज