यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में आज से वर्ल्ड दिव्यांग टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट होगा शुरू
जागरण संवददाता नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में आज से क्रिकेट का मह

जागरण संवददाता, नोएडा :
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में आज से क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड दिव्यांग टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसमें 28 राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीम हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर महिला दिव्यांग टीम ब्लू फ्लाई गर्ल्स और प्रिसेस वारियर्स के बीच मैच खेला जाएगा। बुधवार सुबह से ही दिव्यांग खिलाड़ियों का शहर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
टूर्नामेंट के पहले दिन बृहस्पतिवार को हरियाणा और जम्मू, उत्तर प्रदेश और दिल्ली, बड़ौदा और स्वराष्ट्र के बीच भी मुकाबला होगा, जबकि शुक्रवार को स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश और पंजाब, उत्तराखंड और बिहार, राजस्थान और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबले होंगे।
-------
कोविड टेस्ट रिपोर्ट लेकर पहुंची टीम कर्नाटक स्टेट फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी पूरी हो चुकी है, खिलाड़ियों का आने का सिलसिला जा रही है। जिस प्रदेश से टीम आ रही है, उस एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का कोविड 19 टेस्ट करवाकर रिपोर्ट भी साथ में भेजी गई है। उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दस बजे से होगी और मैच देखने के लिए किसी भी प्रकार कोई शुल्क नहीं है।
---------
खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत
उत्तर प्रदेश फिजिकल क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव बबली नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर-3 रोजा जलालपुर में एनपीएस स्कूल में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
----------
वर्ग ए में शामिल टीम
श्रेणी ए
उत्तर प्रदेश
दिल्ली
हरियाणा
जेपी मलिक क्लब इलेवन
पीसीसीएआइ इलेवन
जम्मू एंड कश्मीर
हिमांचल प्रदेश
पंजाब
उत्तराखंड
बिहार
चंडीगढ़
राजस्थान
साल्ट वैली क्लब
मध्य प्रदेश
----------
वर्ग बी में शामिल टीम
झारखंड
पूर्वांचल
कर्नाटक
गुजरात
पुडुचेरी
तेलंगाना
आंध्र प्रदेश
तमिलनाडु
छत्तीसगढ़
पश्चिम बंगाल
महाराष्ट्र
मुंबई
विदर्भ
असम
