महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, सोशल साइट पर डाली फोटो
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने गले में तार कस कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। महिला ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद महिला अचानक कहीं चली गई थी। सोसल साइट पर अपनी जान
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने गले में तार कस कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। महिला ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद महिला अचानक कहीं चली गई थी। सोशल साइट पर अपनी जान को खतरा बताते हुए पोस्ट डाल दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। घर पहुंचने पर पता चला कि महिला कुछ देर पूर्व ही पति का मोबाइल लेकर कहीं गई है। घर पर महिला के माता-पिता भी थे। कई घंटे तक तलाश करने के बाद महिला सोसायटी के ही एक फ्लैट में मिल गई थी। बृहस्पतिवार रात में महिला ने गले में तार कस लिया। बाद में फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दी। फेसबुक पर महिला ने यह भी लिखा है कि मामले में नोएडा के एक पूर्व विधायक से मदद मांगी गई, लेकिन उन्होंने मदद से इन्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है महिला या उसके परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।