AMITY के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में कैंपस खोलेगी वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, साझेदारी पर बनी सहमति
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा का दौरा किया। दोनों संस्थान ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

एमिटी यूनिवर्सिटी का वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा।
HighLights
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी नोएडा का दौरा किया।
ग्रेटर नोएडा में डब्ल्यूएसयू कैंपस स्थापना की संभावना तलाशेंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के शैक्षणिक संबंध होंगे और भी मजबूत।
जागरण संवाददाता, नोएडा। आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा कैंपस का दौरा किया।
वाइस चांसलर एवं प्रेसिडेंट प्रो. (डा.) जार्ज विलियम्स एओ के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल का दौरा दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक शैक्षणिक, अनुसंधान एवं संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विलियम्स एओ ने कहा कि भारत वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के लिए एक महत्वपूर्ण और मूल्यवान साझेदार है तथा एमिटी विश्वविद्यालय के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करने की अपार संभावनाएं देखते हैं।
मजबूत होंगे दोनों देशों के शैक्षणिक संबंध
एमिटी के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हैं, जिससे छात्रों को भारत में उच्च गुणवत्ता वाली अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे और ऑस्ट्रेलिया एवं भारत के बीच शैक्षणिक संबंध और मजबूत होंगे।
एमिटी एजुकेशन ग्रुप का अवलोकन प्रस्तुत करते हुए ग्रुप वाइस चांसलर प्रो. (डा.) गुरिंदर सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस स्थापित करने में सहयोग करना एमिटी के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात होगी।
