Move to Jagran APP

हर बूथ पर होंगे अधिकतम 1400 मतदाता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: लोकसभा चुनाव में किसी भी बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। वीवीप

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 06:27 PM (IST)
हर बूथ पर होंगे अधिकतम 1400 मतदाता
हर बूथ पर होंगे अधिकतम 1400 मतदाता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: लोकसभा चुनाव में किसी भी बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। वीवीपैट की वजह से हर बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1400 कर दी गई है। मतदाता अभियान में जिला प्रशासन बूथ पर मतदाताओं की संख्या संतुलित कर रहा है। लोकसभा चुनाव में इस बार सभी बूथ पर वीवीपैट लगाई जाएगी।

loksabha election banner

चुनाव आयोग ने अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को देखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में सभी बूथ पर वीवीपैट मशीन भी लगाई जाएगी। मतदान के समय मतदाता यह तसल्ली कर सकेंगे कि उनका वोट सभी प्रत्याशी के पक्ष में गया है।

वीवीपैट की वजह से प्रशासन का काम और बढ़ गया है। दरअसल वीवीपैट मशीन का प्रयोग होने की स्थिति में एक बूथ पर अधिकतम 1400 मतदाता हो सकते हैं। जिले में कई बूथ हैं, जिन पर मतदाताओं की संख्या 1400 सौ से अधिक हैं। हालांकि पिछले अभियान के दौरान प्रशासन ने कई बूथ पर मतदाताओं की संख्या संतुलित करने का प्रयास किया था। इसके बावजूद अभी भी कई बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 तक है।

इसलिए प्रशासन अभियान के दौरान सभी बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1400 तक करने की कवायद में जुटा है।

बॉक्स

चुनाव के लिए पर्याप्त ईवीएम

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मौजूद ईवीएम पर्याप्त हैं। लेकिन वीवीपैट उपलब्ध नहीं हैं। इनके जल्द ही जिले में पहुंचने की संभावना है। बूथ की संख्या के अनुरूप जिले में वीवीपैट लगाई जाएंगी। लोकसभा चुनाव में वीवीपैट का उपयोग होगा। इसलिए एक बूथ पर अधिकतम चौदह सौ मतदाता हो सकते हैं। बूथ पर मतदाताओं की संख्या को सही किया जाएगा।

कुमार विनीत, एडीएम प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.