विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: एक्सपो मार्ट में सजेगा UP इंटरनेशनल ट्रेड शो, फ्री मिलेगी एंट्री! जानें समय और क्या होगा खास

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:18 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, शिल्प और विभिन्न ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कला, संस्कृति, शिल्प और विविध उत्पाद।

  2. ओडीओपी, एमएसएमई, स्टार्टअप, डिफेंस-एयरोस्पेस उत्पाद होंगे प्रदर्शित।

  3. निःशुल्क प्रवेश, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था; औद्योगिक विकास का अवसर।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रही यूपीआइटीएस में उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, शिल्प एवं व्यंजनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

शो में 'एक जनपद, एक उत्पाद' (ओडीओपी) और 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओसी) के साथ-साथ युवा उद्यमियों और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के उत्पादों व सेवाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

आधुनिक और तकनीकी क्षेत्रों जैसे स्टार्टअप, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, ऑटो एवं इलेक्ट्रिक वाहन, सिविल एविएशन एवं एमआरओ, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी से जुड़ी नवीन तकनीकों को भी मंच मिलेगा।

औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली औद्योगिक अवस्थापना परियोजनाओं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, और तेजी से बढ़ते रिटेल, ई-कामर्स तथा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सेक्टर को भी शामिल किया जाएगा।

शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ प्रिंट एवं पैकेजिंग, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, और हार्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में हो रही प्रगति को भी शो में दिखाया जाएगा।

इन उत्पादों का भी होगा प्रदर्शन

फिशरी एवं पशुपालन, फार्मा एवं हेल्थकेयर, और टिकाऊ भविष्य के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट-खादी एवं टेक्सटाइल, वुडवर्क एवं फर्नीचर, और स्पोर्ट्स-ट्वॉय, बेबी केयर, लेदर गुड्स एवं फुटवियर जैसे उत्पादों को भी शो में प्रस्तुत किया जाएगा।

अंत में, राज्य में पर्यटन के अवसरों और फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों एवं सेवाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

फ्री रहेगा प्रवेश

प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। इसके लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। बिजनेस विजिटर्स के लिए प्रवेश का समय प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक तथा आम दर्शकों के लिए दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित है। आयोजन स्थल पर निश्शुल्क पार्किंग, रिटेल बिक्री तथा आकर्षक लकी ड्रॉ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उद्यमियों के संग बैठक

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को सफल बनाने के लिए जिले के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों से ट्रेड शो को लेकर उनकी अपेक्षाओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। एडीएम प्रशासन ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, नवाचार एवं उद्यमिता को देश-दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगों की सहभागिता से स्थानीय उत्पादों, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार को व्यापक बाजार तथा संभावित निवेशकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इसमें प्रतिभाग कर देश-विदेश से आने वाले खरीदारों, निवेशकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ व्यापारिक साझेदारियों की संभावनाओं को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर डीसीपी रवि शंकर निम, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, एसीपी ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह, सीईओ इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा सुदीप सरकार आदि मौजूद रहे।

वीआईपी मूवमेंट का भी खींचा खाका

बैठक में अधिकारियों ने ट्रेड शो के दौरान वीआइपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था का भी खाका खींचा। बैठक में यातायात व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, आयोजन स्थल तक सुगम आवागमन, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, साइनेज, ब्रांडिंग तथा आगंतुकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

एडीएम मंगलेश दुबे ने कहा शो उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश, व्यापार एवं उद्यमिता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।

ऐसे में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगंतुकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराया जाए।

यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं दिशा-सूचक बोर्ड,पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था, शटल सेवा,सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, आयोजन स्थल की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें- UPITS 2026 में मिलेगा यूपी का स्वाद, एक छत के नीचे मिलेगा अयोध्या की कचौड़ी से नोएडा की बेकरी का स्वाद