विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से सजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, जापान और रूस समेत 5 देश बने पार्टनर कंट्री

By Ranjeet MshraEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 10 Sep 2026 12:33 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2026 तक होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण इस ...और पढ़ें

पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर। जागरण

पंकज निर्वाण, उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर। जागरण

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण ग्लोबल होगा।

  2. ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम पार्टनर कंट्री बने।

  3. यूपी के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का मंच।

रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर 2026 तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण इस बार ग्लोबल होगा। शो के लिए पांच देशों को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। इनमें ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं।

सरकार ने इसका थीम गो ग्लोबल फाइव नेशन, वन ग्लोबल प्लेटफार्म रखा है। शो का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत किया जा रहा है। इसमें यूपी के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए अल्टीमेट सोर्सिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।

एंट्री और पार्किंग फ्री

एक्सपो मार्ट में बिजनेस आवर्स सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक और पब्लिक आवर्स दोपहर 3 से रात 8 बजे तक रहेंगे। एंट्री और पार्किंग फ्री रहेगी, साथ ही रिटेल सेल की भी अनुमति होगी।

इस संबंध में उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल और ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का बड़ा मंच है।

नई तकनीक सीखने का मौका

उन्होंने कहा इस बार पांच देशों के पार्टनर कंट्री बनने से शो का स्तर और बड़ा हो गया है। इससे प्रदेश के उद्यमियों को सीधे विदेशी बायर्स से जुड़ने, निर्यात बढ़ाने और नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।गौतमबुद्ध नगर के उद्यमियों के लिए यह विशेष अवसर है।

इस शो में पहली बार गौतमबुद्ध नगर के बेकरी को भी एक जिला एक व्यंजन के शामिल किया गया है। ट्रेड शो के लिए यूपीआईटीएस 2026 मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है, जिस पर पंजीकरण और अन्य जानकारी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: रूस की भागीदारी से गाजियाबाद के निर्यातकों को बड़े ऑर्डर की उम्मीद