विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के गढ़ी गोलचक्कर के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस के सामने शिनाख्त बनी चुनौती

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:52 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में गढ़ी गोलचक्कर के पास एक गहरे नाले में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का ...और पढ़ें

सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में गढ़ी गोलचक्कर के पास नाले में रविवार रात को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।

सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में गढ़ी गोलचक्कर के पास नाले में रविवार रात को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला।

HighLights

  1. नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

  2. गढ़ी गोलचक्कर के पास एक गहरे नाले में शव बरामद हुआ।

  3. पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारण की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में गढ़ी गोलचक्कर के पास नाले में रविवार रात को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। गहरे नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।

नोएडा सेक्टर 63 थाना के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार रात को थाना क्षेत्र में एक गहरे नाले में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के लोग और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- 'खाना बनाना मुश्किल', नोएडा में गंदे और बदबूदार पानी से हजारों लोग परेशान; प्राधिकरण से जांच की मांग