पानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 20 आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी दादरी जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव उपरालसी में रविवार रात रास्ते में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चले। देर रात पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एक पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, दादरी : जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव उपरालसी में रविवार रात रास्ते में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चले। देर रात पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। एक पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार सुबह दोबारा विवाद हुआ और फिर से दोनों तरफ से ईट-पत्थर चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में 25 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 20 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि प्रवीण का उपरालसी गांव में सड़क किनारे खेतों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। आरोप है कि रविवार शाम छह बजे वह खेतों में पानी डाल रहा था। पानी चलते समय कुछ पानी बहकर रास्ते में भर गया, तभी दूसरे पक्ष का एक लड़का रास्ते में चलते समय पानी में गिर कर चोटिल हो गया। यह बात उसने घर जाकर स्वजनों को बताई। मौके पर पहुंचे लड़के पक्ष के लोगों ने प्रवीण पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर आपस में लाठी डंडो व ईंट पत्थर बरसाये। मारपीट में मंजू, लखमीचंद, अजय, अरविद, विनोद शर्मा, चमन, सुंदर, मिथलेश घायल हो गए। पुलिस ने प्रवीण के भाई लखमीचंद की शिकायत पर दूसरे पक्ष के कपिल, ललित, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामला शांत कराया। सोमवार सुबह विनोद शर्मा खेत जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर कर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचे और घटना के बारे में बताया, फिर दोबारा से दोनो पक्षों की तरफ से ईंट पत्थरों की बौछार हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी तरफ से 22 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें तीन महिला और 13 पुरुष शामिल हैं। दोनों पक्ष के अरविद, अजय व दूसरे पक्ष के चमन व सुंदर सहित 20 को गिरफ्तार किया गया है। वर्जन
मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गांव में अब शांति है।
-राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा