जलपुरा के ट्विन शैलेट सोसायटी में धूमधाम से हुआ माता रानी जागरण का आयोजन, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
नोएडा की ट्विन शैलेट सोसायटी, जलपुरा में भव्य माता रानी जागरण का आयोजन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में निवासियों ने ...और पढ़ें
-1792172210241_m.webp)
माता रानी जागरण का आयोजन।
HighLights
जलपुरा, नोएडा में भव्य माता रानी जागरण का आयोजन।
सोसाइटी निवासियों ने उत्साह और श्रद्धा से लिया भाग।
आपसी भाईचारे और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा।
डिजिटल डेसक, नोएडा। जलपुरा के ट्विन शैलेट सोसायटीमें शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर 2026 को भव्य माता रानी जागरण का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया। माता रानी के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात भर भजन-कीर्तन का आयोजन
जागरण के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरी रात माता के भजनों का आनंद लिया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा
इस आयोजन का उद्देश्य सोसाइटी के निवासियों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
आयोजन समिति में श्री उत्कर्ष मिश्रा, श्री अभिषेक निगम, श्री प्रशांत शर्मा, श्री मनोज तोमर, श्री दिनेश पांडेय एवं श्री प्रमोद सिंह थे।
यह भी पढ़ें- नोएडा में 350 करोड़ की लागत से बनेगी सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड, जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान
