स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान तहत लगाए जा रहे कूड़ेदान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अभियान के तहत शहर में इधर-उधर कचरा न फैले। इसके लिए प्राधिकरण सार्वजनिक स्थलो पर कूड़ा दान लगा दिए है। इन्हीं कूड़े दान में कचरा डाला जाए। यदि इसके बाहर कचरा डालते पकड़े गए तो जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में हरे व नीले रंग के कूड़ा दान रखे गए है। इनको सभी बड़े बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरो के पास रखा जाएगा। इनको लगाने का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, नोएडा : स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अभियान के तहत शहर में इधर-उधर कचरा न फैले। इसके लिए प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा दान लगा दिए हैं। पहले चरण में नोएडा स्टेडियम के आस पास व कई अन्य स्थानों पर इनको लगाया गया है। प्राधिकरण जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कचरे को उठा लिया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सीएसआर के तहत चौराहों से सटी कंपनियों की दीवारों पर पें¨टग कराई जा रही है। पहले चरण में संदीप पेपर मिल व मदर्सन कंपनी की दीवार पर पे¨टग बना दी गई है। इसके बाद यूफ्लेक्स चौराहे पर इसी तरह की पें¨टग बनाने का काम किया जाएगा।