देश के खिलाफ कार्रवाई करने वालों को मिलेगा उचित जवाब : जनरल वीके सिंह
भारत हमेशा से शक्तिशाली देश रहा है। युद्ध को आखिरी विकल्प माना है क्योंकि जनता की जान-माल की चिता रहती है। देश के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई करता है तो उचित जवाब दिया जाता है। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही। वह प्रेरणा मीडिया संस्थान द्वारा संचालित मासिक पत्रिका केशव संवाद के रणभेरी विशेषांक के ई-विमोचन पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : भारत हमेशा से शक्तिशाली देश रहा है। युद्ध को आखिरी विकल्प माना है, क्योंकि जनता की जान-माल की चिता रहती है। देश के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई करता है, तो उचित जवाब दिया जाता है। यह बातें केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही। वह प्रेरणा मीडिया संस्थान द्वारा संचालित मासिक पत्रिका केशव संवाद के 'रणभेरी' विशेषांक के ई-विमोचन पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि भारत को चीन से अधिक खतरा है। वर्ष 1950 में जब चीन ने तिब्बत पर अधिकार करने की शुरुआत की थी, उस समय सरदार पटेल ने खतरे को लेकर आगाह कर दिया था। कहा था कि चीन आने वाले समय में भारत के साथ किसी भी संधि को नहीं मानेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जब दृढ़ता का परिचय दिया जाता है तो सामने वाले को आक्रमण से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। आज देश का नेतृत्व सशक्त है। वह सोचता है कि सैन्य बलों को किस तरह से मजबूत बनाया जाए।
वहीं, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था का पतन शीघ्र होगा। उसने करीब 177 देश को इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए तीन ट्रिलियन डॉलर का ऋण दिया है। कोरोना संकट में ये देश ऋण नहीं चुका पाएंगे तो चीन की अर्थव्यवस्था खुद ही धराशायी हो जाएगी। इस दौरान केशव संवाद पत्रिका के संपादक कृपाशंकर, अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।