महिला सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन पर हो अतिरिक्त व्यवस्था
जागरण संवाददाता नोएडा विभिन्न मांगो को लेकर कोनरवा के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक की।
जागरण संवाददाता, नोएडा : विभिन्न मांगो को लेकर कोनरवा के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक की। इस दौरान यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष पीएस जैन ने बताया कि महिलाओं एवं बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर बीट कांस्टेबल व महिला पुलिसकर्मी द्वारा उनके घर जाकर उनसे मिले। हर माह सेक्टर की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की जाए व सेक्टरों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। वहीं, सेक्टर की सड़कों पर अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर महिला सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। इस मौके पर राजीव गर्ग, मुकुल बाजपेयी, अमित गुप्ता, विक्रम सेठी, जनक सचदेवा, राजन गुप्ता, विमलेश शर्मा, अनिता सिंह, अनिता अरोड़ा, किरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।