Move to Jagran APP

थीम आधारित चित्रकला से सजेंगे शहर के फ्लाई ओवर

फ्लाई ओवर जल्द ही शहर की पहचान बताते हुए नजर आएंगे। इसके लिए फ्लाई ओवर को कलाकृतियों से सजाया जाएगा। पहले चरण में यह कार्य सेक्टर-14 ए से महामाया फ्लाई ओवर तक बने फ्लाई ओवर पर किया जाएगा। इसके लिए 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद यह कार्य अन्य फ्लाई ओवर व पिलर पर किया जाएगा। यह देखने में आकर्षक होगा साथ ही यहां आने वाले आग्तुकों के लिए लुभावना होगा। इससे पहले भी शाहदरा ड्रेन के पुल व कालिदी कुंज को जोड़ने वाले नए पुल की दिवारों को कला़कतियों से सजाया गया था। चूंकि यह पुल ओखला पक्षी विहार के नजदीक है ऐसे में इस पुल की दीवारों को पक्षियों की चित्रकारी कर सजाया गया। इसी तरह की कलाकृतियां सेक्टर-14 ए से महामाया फ्लाई ओवर के बीच आने वाले फ्लाई ओवर पर की जाएंगी। इसमें पहला सेक्टर-1

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 05:53 PM (IST)
थीम आधारित चित्रकला से सजेंगे शहर के फ्लाई ओवर
थीम आधारित चित्रकला से सजेंगे शहर के फ्लाई ओवर

जागरण संवाददाता, नोएडा : शहर के फ्लाई ओवर जल्द ही नगर की पहचान बताते हुए नजर आएंगे। इसके लिए फ्लाई ओवर को कलाकृतियों से सजाया जाएगा। पहले चरण में यह कार्य सेक्टर-14 ए से महामाया फ्लाई ओवर तक बने फ्लाई ओवर पर किया जाएगा। इसके लिए 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद यह कार्य अन्य फ्लाई ओवर व पिलर पर किया जाएगा। यह देखने में आकर्षक होगा साथ ही यहां आने वाले आगंतुकों के लिए लुभावना होगा। इससे पहले भी शाहदरा ड्रेन के पुल व कालिदी कुंज को जोड़ने वाले नए पुल की को कलाकृतियों से सजाया गया था। चूंकि यह पुल ओखला पक्षी विहार के नजदीक है ऐसे में इस पुल की दीवारों को पक्षियों की चित्रकारी कर सजाया गया। इसी तरह की कलाकृतियां सेक्टर-14 ए से महामाया फ्लाई ओवर के बीच आने वाले फ्लाई ओवर पर की जाएंगी। इसमें पहला सेक्टर-18 फ्लाई ओवर दूसरा सेक्टर-37 महामाया फ्लाई ओवर शामिल हैं। उम्मीद है कि मध्य अगस्त तक चित्रकारी करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.