पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को कराया परिचित
जासं ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी का रविवार से मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। पह
जासं, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी का रविवार से मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। पहले दिन ग्रेटर नोएडा व बादलपुर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सेक्टर अल्फा एक के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास, पार्टी के विचार, 2014 के बाद देश की राजनीति में बदलाव और वर्तमान भारत की वैचारिक मुख्य धारा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील भाटी समेत रकम सिंह भाटी जी, देवेंद्र खटाना आदि ने भी संबोधित किया। सोमवार को शिविर में सांसद डा. महेश शर्मा, श्रीचंद शर्मा, विजय भाटी,सतेंद्र नागर संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा सरकार उपलब्धियों, आत्मनिर्भरता, पार्टी की कार्य पद्धति, प्रदेश में पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा होगी। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कोरी, महेश शर्मा, गजेंद्र, संजय चौहान, वीना शुक्ला, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।