घरों में घुस रहा सीवर का बद्बूदार पानी, लोग हो रहे बीमार
सेक्टर 49 स्थित डी ब्लॉक में लोग इन दिनों सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का मकानों में रहना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह हो गई है कि यह बदबूदार पानी लोगों के घरों के अंदर घुस रहा है। निवासियों का कहना है कि करीब एक साल से सीवर की यह समस्या बनी है। जिसके चलते गंदा पानी हर जगह फैला पड़ा है। गंदे पानी से फैल रही बदबू से लोगों को सांस की बीमारी हो रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों से जब भी इस बारे में शिकायत की जाती है
जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर 49 स्थित डी ब्लॉक में लोग इन दिनों सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का मकानों में रहना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह हो गई है कि यह बदबूदार पानी लोगों के घरों के अंदर घुस रहा है। निवासियों का कहना है कि करीब एक साल से सीवर की यह समस्या बनी है। जिसके चलते गंदा पानी हर जगह फैला पड़ा है। गंदे पानी से फैल रही बदबू से लोगों को सांस की बीमारी हो रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों से जब भी इस बारे में शिकायत की जाती है तो वे खानापूर्ति के लिए मरम्मत तो कर लेते है लेकिन इसका कोई स्थायी हल नहीं निकाला जाता। मरम्मत के कुछ दिनों बाद लोगों को फिर से सीवर से निकलने वाले गंदे पानी की बदबू से परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए लोगों कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। बता दें कि सेक्टर का यह सीवर बरौला गांव से जोड़ रखा है। जैसे जैसे आबादी बढ़ती जा रही है, सीवर की समय से सफाई न होने की वजह से गंदा पानी बहकर लोगों के घरों में आने लगा है।
सेक्टर 49 डी ब्लॉक निवासी डॉ. आर के गुप्ता ने बताया कि यहां कई घरों में गंदा पानी घुस जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत शाम के समय होती है। बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अधिकारियों द्वारा हर बार समस्या के समाधान का वादा किया जाता है। यहां पर हर दिन सीवर से गंदा पानी बहना आम बात हो गई है। प्राधिकरण को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान निकालना होगा। वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सफाई नियमित तौर पर कराई जाती है। सीवर सफाई के मशीन या इंजन में खराबी के चलते दिक्कतें आ जाती है। इसे ठीक करवा दिया जाएगा।