Move to Jagran APP

पंचायत कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

जासं नोएडा भारतीय किसान यूनियन अखंड की सुल्पानपुर गांव में एक पंचायत आयोजित हुई। इसमें ग्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:18 PM (IST)
पंचायत कर सुनी ग्रामीणों की समस्या
पंचायत कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

जासं नोएडा : भारतीय किसान यूनियन अखंड की सुल्पानपुर गांव में एक पंचायत आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुए। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने समस्याओं के निराकरण का ग्रामीणों को आश्वासन दिया और संगठन का विस्तार करने के बाद संगठन में कई नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सचिन त्यागी व सत्यवीर त्यागी, प्रदेश सचिव अर्जुन त्यागी, जिला सचिव बालेश्वर त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी, महानगर सचिव कुलदीप चौहान, ग्राम अध्यक्ष शाहपुर जगबीर चौहान, ग्राम उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, संगठन सचिव जसवीर व राजपाल भारतीय किसान यूनियन अंबावत को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन अखंड में शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष महेश कसाना ने टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई व उनका स्वागत किया। संगठन किसानों की समस्या व किसानों के हित में आवाज उठाने का काम करेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.