विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छुट्टियों में ग्रेटर नोएडा के यात्रियों की परेशानी बढ़ी, ट्रेनों में सीटें फुल; बस और टूर पैकेज बने सहारा

Published: Sun, 10 May 2026 06:54 PM (IST)

गर्मी की छुट्टियों में नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब वे ...और पढ़ें

छुट्टियों में नियमित ट्रेनें फुल। (AI Generated Image)

छुट्टियों में नियमित ट्रेनें फुल। (AI Generated Image)

HighLights

  1. गर्मी की छुट्टियों में नियमित ट्रेनें पूरी तरह फुल।

  2. यात्री स्पेशल ट्रेनों, बस-टैक्सी पैकेजों का ले रहे सहारा।

  3. टूर ऑपरेटर आकर्षक छूट और रियायतें दे रहे।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गर्मी की छुट्टियों में अधिकांश नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। छुट्टियों में पूर्वांचल, बिहार और बंगाल समेत उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर की तरफ धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के बीच स्पेशल ट्रेनें अभी भी विकल्प बनी हुई हैं। रेलवे द्वारा चलाई जा रही अतिरिक्त गाड़ियों में बुकिंग जारी है, कुछ ट्रेनों में चंद सीटें बची हैं, जबकि कुछ में वेटिंग आ गई हैं।

परिवार सहित घूमने निकले यात्री अब ट्रेन की उपलब्धता के अनुसार बस और टैक्सी टूर पैकेज का सहारा ले रहे हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को बस और टैक्सी आपरेटर आकर्षक छूट दे रहे हैं, जबकि टूर एंड ट्रैवल एजेंसियां पैकेज में रियायत देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

अधिकांश ट्रेनों की बुकिंग फुल

टूर ट्रैवल एजेंसी संचालक दानिश ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों की बुकिंग फुल हो गई। वैष्णो देवी, नैनीताल, देहरादून की तरफ जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।

बद्रीनाथ, केदारनाथ और शिमला, मनाली जाने वाली बस और टैक्सी आपरेटर पैकेज में 15-20 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं, बस और होटल की सुविधा दे रहे हैं।

टूर एंड ट्रैवल्स का चार से पांच दिन का संभावित पैकेज 

  • नोएडा से कश्मीर - 14999
  • नोएडा से मनाली- 13999
  • नोएडा से नॉर्थ ईस्ट- 24999
  • नोएडा से उटी -22999
  • नोएडा से लद्दाख - 32999 रुपये।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के यात्रा समय में कमी, बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी