पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के यात्रा समय में कमी, बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी
पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार ट्रेन का समय 2.5 घंटे घटाया गया।
सहरसा-आनंद विहार ट्रेन की यात्रा अवधि एक घंटा कम।
संशोधित समय 15 और 19 मई, 2026 से प्रभावी होगा।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। पूर्णिया कोर्ट तथा सहरसा से आनंद विहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
इसके मुताबिक पूर्णिया कोर्ट व आनंद विहार के बीच 02.30 घंटे की बचत होगी वहीं सहरसा व आनंद विहार के बीच 01.00 घंटे कम लगेंगे। पत्र में कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह संशोधन किया गया है।
गौरतलब है कि पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली 05579 ट्रेन पहले 32.30 घंटे लेती थी। अब 30 घंटे में यात्रा पूरी होगी। इसी तरह सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 05575 ट्रेन 29 की 28 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। संशोधित समय पूर्णिया कोर्ट से 15 मई से तथा सहरसा से 19 मई, 2026 से लागू होगी।
पत्र के अनुसार 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 की जगह 19.00 बजे खुलकर 01.20 बजे जनकपुर रोड, 02.00 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे बरगैनिया, 03.40 बजे रक्सौल, 04.40 बजे नरकटियागंज एवं 05.30 बजे बगहा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में 05580 ट्रेन रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर अन्य जगहों पर रुकते हुए 23.20 बजे बगहा, अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.02 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.17 बजे जनकपुर रोड 11.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वहीं 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 21.00 बजे की जगह 20.00 बजे खुलकर 01.20 बजे जनकपुर रोड, 02.00 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे बरगैनिया, 03.40 बजे रक्सौल, 04.40 बजे नरकटियागंज एवं 05.30 बजे बगहा पहुंचेगी।
वापसी में 05576 ट्रेन प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार 23.20 बजे बगहा, अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.02 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.17 बजे जनकपुर रोड पहुंचेगी।
