विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक की जहरीली गैस से घुट गया दम, दो लोगों की मौत

Published: Sun, 26 Jul 2026 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:09 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान हादसा।

  2. जहरीली गैस के कारण दो लोगों की दुखद मौत हुई।

  3. एक सफाईकर्मी और एक सिक्योरिटी गार्ड ने जान गंवाई।

प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। नोएडा की एल्डिको लाइव सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के इक्विटी टैंक की सफाई के दौरान सफाईकर्मी और गार्ड की मौत बिल्डर प्रबंधन व एसटीपी का रखरखाव देख रही एजेंसी की लापरवाही से हुई।

संभवतया लंबे समय से बंद पड़े एसटीपी की कोई समय पर जांच नहीं हुई, न ही वेंटिलेशन की व्यवस्था हुई। देर रात बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी को टैंक में उतार दिया गया व उसकी मौत हो गई। नोएडा प्राधिकरण नोटिस जारी कर घटना पर जवाब लेगा।

विधायक ने प्राधिकरण को लिखा पत्र

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सीईओ नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है। सीवर या एसटीपी टैंक की सफाई मशीनों से ही हो सकती है। कोर्ट के इस आदेश का कहीं पालन होता नहीं दिख रहा।

सूत्रों के मुताबिक, जयपुर की कंपनी केएसपी हाडड्रो इंजीनियर्स प्रा.लि. एसटीपी लगाने के साथ ही उसका संचालन भी कर रही थी। एक कर्मचारी जयपुर से एसटीपी की कमियों को ठीक करने के लिए पहुंचा था। कर्मी को बिना किसी गैस डिटेक्टर, मास्क या सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सोसायटी के बेसमेंट में गंदगी और जलभराव, डेंगू-मलेरिया के खतरे से दहशत में लोग

वहीं, कंपनी के प्रबंधक पुनीत मोदानी ने एसटीपी लगाने की बात तो स्वीकार की, पर संचालन न करने व कर्मचारी की मौत नहीं होने की बात कही।

दादरी विधायक तेजपाल नागर के प्रतिनिधि योगेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में विधायक कार्यालय में अवगत कराया गया।