प्रदूषण के स्तर में सुधार, खराब श्रेणी में एक्यूआइ
सुबह से हवाओं का दौर चला। इनकी रफ्तार करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे पिछले चार दिन से गैस के चैंबर में तब्दील शहर को थोड़ी राहत मिली। शनिवार में शाम साढ़े सात बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 290 रहा। जो गंभीर से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गया। आज भी हवाओं का दौर जारी रहेगा। प्रदूषण के स्तर में और कमी आने की संभावना है। पिछले चार दिन से शहर गैस का गुबार में था। शुक्रवार को एक्यूआइ 437 दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को शहर के सुबह की शुरुआत हवाओं के साथ हुई। तेज धूप खिली रही। धुंध से भी राहत मिली। सुबह साढ़े आठ बजे एक्यूआइ 377 दर्ज किया गया। जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दोपहर हल्की राहत और मिली। दोपहर साढ़े बारह बजे एक्यूआ
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शनिवार सुबह से चली हवाओं के चलते पिछले चार दिन से गैस के चैंबर में तब्दील हो चुके शहर को थोड़ी राहत मिली। शनिवार में शाम साढ़े सात बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 290 रहा। जो गंभीर से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गया। आज भी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे प्रदूषण के स्तर में और कमी आने की संभावना है।
शुक्रवार को एक्यूआइ 437 दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार की सुबह हवाओं के साथ हुई। इसके चलते तेज धूप खिली रही और धुंध से भी राहत मिली। सुबह साढ़े आठ बजे एक्यूआइ 377 दर्ज किया गया। जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दोपहर हल्की राहत और मिली। दोपहर साढ़े बारह बजे एक्यूआइ में गिरावट दर्ज की गई। इस समय एक्यूआइ 346 रहा। तीन बजे इसमें और सुधार देखा गया, इस दौरान एक्यूआइ 328 दर्ज किया गया। वहीं, शाम साढ़े सात बजे प्रदूषण की श्रेणी में काफी सुधार हुआ। स्थिति बहुत खराब से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई। इस समय एक्यूआइ 290 दर्ज किया गया। नॉलेज पार्क-5 में लगे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण निगरानी स्टेशन के ऑनलाइन संकेतक के अनुसार, पीएम 2.5 290 रहा। पीएम 10 283 दर्ज किया गया।