शुरू हुई छठ पूजा की तैयारियां, घाटों पर हुई साफ-सफाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। गौर सिटी छठ पूजा समिति इस साल अपना चतुर्थ छठ महोत्सव मना रही है। समिति सदस्यों ने आज घाट पहुंचकर साफ-सफाई की। गौर सिटी में छठ पूजा लेक व्यू पार्क में होता है। समिति सदस्य व्रतियों की सुविधा के लिए झील की साफ-सफाई करते है। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा समितियों ने घाट की साफ सफाई व उनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस पर्व पर बड़ी संख्या
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। गौर सिटी छठ पूजा समिति इस साल अपना चतुर्थ छठ महोत्सव मना रही है। गौर सिटी में छठ पूजा लेक व्यू-पार्क में होती है। जिसमें समिति के सदस्य व्रतियों की सुविधा के लिए झील की साफ-सफाई करते हैं। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा समितियों ने घाट की साफ-सफाई व उनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया हैं। इस पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष पूजा में हिस्सा लेते हैं, जिनके लिए शहर में निर्धारित घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्वी यूपी व बिहार में छठ पर्व बड़ी ही श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाता है।
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए समिति ने दो घाटों का निर्माण कराया है। समिति सदस्य आनंद कृष्ण ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गौर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पदमश्री मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। समिति सदस्यों ने बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के सम्मलित होने का दावा किया है।