विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के बाद खुला पत्नी का राज, बोली- 5 साल से है एक लड़की से प्यार; ग्रेटर नोएडा में पति का सनसनीखेज खुलासा

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:44 AM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, आरोप है कि उसकी ...और पढ़ें

पत्नी की शिकायत लेकर पति पुलिस के पास पहुंचा। फोटो: सांकेतिक

पत्नी की शिकायत लेकर पति पुलिस के पास पहुंचा। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. पति ने पत्नी के समलैंगिक संबंध को लेकर पुलिस में शिकायत की

  2. पत्नी का गाजियाबाद की युवती से समलैंगिक प्रेम संबंध बताया गया

  3. पत्नी जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति का आरोप है कि पत्नी का गाजियाबाद निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शादी के बाद पत्नी पर लगाए आरोप

पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को गाजियाबाद निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और स्वजन के प्रति ठीक नहीं था।

पति का कहना है कि पत्नी लगातार फोन पर बात करती थी। मना करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देती थी।

ई-मेल और मैसेज दिखाने का दावा

पति का दावा है कि पत्नी ने उसे ई-मेल और स्नैपचैट के मैसेज दिखाए थे। उसके मुताबिक पत्नी ने बताया कि वह वर्ष 2021 से एक युवती से प्रेम करती है और दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी मानते हैं।

पति के अनुसार, विरोध करने पर पत्नी ने कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है और वह उसी युवती के साथ रहना चाहती है।

पत्नी पर रास्ते से हटाने की धमकी

तहरीर में पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसे रास्ते से हटवाने की धमकी भी दी। उसने यह भी बताया कि 10 अगस्त 2026 को तीज का सामान देने आए चाचा के साथ पत्नी घर में रखे जेवर लेकर चली गई। पति का आरोप है कि अब ससुराल पक्ष की ओर से भी उसे धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- 31वें फ्लोर पर बर्थडे पार्टी, फिर 30 मिनट तक लिफ्ट में थमी सांसें... ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मची अफरा-तफरी

पुलिस कर रही मामले की जांच

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 31वें फ्लोर पर बर्थडे पार्टी, फिर 30 मिनट तक लिफ्ट में थमी सांसें... ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मची अफरा-तफरी