नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है राष्ट्रपति पुतिन का प्लेन, रूसी मिलिट्री विमान IL-76 से एडवांस टीम पहुंची
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले एक रूसी सैन्य परिवहन विमान IL-76 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा ...और पढ़ें
HighLights
रूसी सैन्य विमान IL-76 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले हुई लैंडिंग
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों से जोड़ा जा रहा यह आगमन
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा है।
माना जा रहा है कि विमान में रूसी एडवांस टीम सवार थी। इसे नोएडा एयरपोर्ट पर पहली संभावित विदेशी मिलिट्री एयरक्राफ्ट लैंडिंग भी माना जा रहा है।
ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों से जोड़ा जा रहा
रूसी विमान की लैंडिंग को ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर सकता है।
मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचेंगे
सूत्रों का यह भी कहना है कि रूस के मित्र देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी विमान के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की तैयारी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भले ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन ब्रिक्स सम्मेलन के दृष्टिगत यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और राष्ट्रीय अध्यक्षों को लाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
