होली पर जल अपव्यय न करने का ले संकल्प
होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह और उल्लास है। रंगों के त्योहार में क्या आम क्या खास हर किसी पर होली का खुमार चढ़ा रहता है। इसी उत्साह और उमंग में हर साल अनायास ही लाखों लीटर जल का अपव्यय कर दिया जाता है। इस बात से बेपरवाह होकर कि आगामी कुछ ही महीनों में जब भीषण गर्मी पड़ेगी
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह और उल्लास है। रंगों के त्योहार में क्या आम, क्या खास हर किसी पर होली का खुमार चढ़ा रहता है। इसी उत्साह और उमंग में हर साल अनायास ही लाखों लीटर जल का अपव्यय कर दिया जाता है। इस बात से बेपरवाह होकर कि आगामी कुछ ही महीनों में जब भीषण गर्मी पड़ेगी तो इंसान और जीव जंतु जल के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे। अबकी बार लोक सभा चुनाव होने के चलते होली पर गांव से लेकर शहर तक चारों तरफ हर्ष उल्लास का माहौल है।
चिकित्सक रंगों से बचने की दे रहे सलाह
होली पर गांव से लेकर शहर तक चारों तरफ हर्ष उल्लास का माहौल है। होली के अवसर पर खेले गए रंगों की वजह से बाद में त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दे रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि समय के साथ बाजार में हानिकारक रंगों की भरमार हो गई है। साल-दर साल ऐसे रंगों का प्रयोग बढ़ रहा है, जो त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होते हैं, जिससे बचने के लिए डॉक्टर हर्बल रंगों के प्रयोग की सलाह रहे हैं। होली पर सुबह ढाई घंटे ही मिलेगा पानी
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने भी अबकी बार सेक्टरवासियों से होली पर्व पर पानी की बर्बादी न करने की अपील की है। प्राधिकरण अधिकारियों ने होली के दिन पानी की आपूर्ति का रोस्टर जारी किया है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक 21 मार्च को सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिसके बाद एक बजे से शाम चार बजे तक जलापूर्ति होगी। जिसके बाद शाम सात बजे से जलापूर्ति शुरू होकर साढ़े नौ बजे तक रहेगी। होली के दिन प्राधिकरण पूरे दिन में करीब आठ घंटे पानी की आपूर्ति देगा।