शहीदों की याद में विचार गोष्ठी
जासं, ग्रेटर नोएडा : महिला उन्नति सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा इकोटेक तीन स्थित प्रधान
जासं, ग्रेटर नोएडा : महिला उन्नति सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा इकोटेक तीन स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास शिक्षण संस्थान पर शहीदी दिवस मनाया। संगठन कार्यकर्ताओं समेत बच्चों ने अमर सपूत शहीद भगत ¨सह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्प अर्पित पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जहां बच्चों समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था संस्थापक राहुल वर्मा ने कहा कि जिस तरह अमर शहीद अपने घर-परिवार का त्याग कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाकर फांसी के तख्ते पर झूल गए। उनकी उस कुर्बानी को कभी भूलना नहीं चाहिए। गोष्ठी सभा में सोनिया, गीता चौधरी , डा सुनील ,रवींद्र प्रजापति, अरुण भाटी, सत्यवीर, अजय रंजन और आलोक ¨सह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।