राहत की बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई निजात
बारिश में गर्मी से राहत दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 08:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा : बारिश में गर्मी से राहत दी है। शनिवार तड़के चार बजे तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
शनिवार को नोएडा में साढ़े चार मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। बारिश के चलते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सूरज निकलने से उमस बनी रही। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक अगले छह दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें