दुष्कर्म के आरोपित को नहीं मिली हाई कोर्ट से राहत
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शादी का झांसा देकर युवती से दो महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपित को ह
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शादी का झांसा देकर युवती से दो महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपित को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। आरोपित ने गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पुलिस मदद की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली युवती ने बीते 28 फरवरी को बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शैलेश शर्मा ने शादी का झांसा देकर दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित और पीड़िता दोनों बिजनेस पार्टनर हैं। युवती के अधिवक्ता सीपी ¨सह ने बताया कि आरोपित ने कोर्ट में फर्जी कागज लगातार गिरफ्तारी पर रोका की मांग की थी, लेकिन हाई कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़िता एसपी देहात से मिली। उसको आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही मामले में कार्रवाई होगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे लगातार धमकी दे रहा है। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। आरोपित घर से फरार है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।