Move to Jagran APP

राम के रंग रंगी रावण की जन्म स्थली

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा रावण की जन्मस्थली बिसरख बुधवार को पूरी तरह राम के रंग म

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:46 PM (IST)
राम के रंग रंगी रावण की जन्म स्थली
राम के रंग रंगी रावण की जन्म स्थली

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: रावण की जन्मस्थली बिसरख बुधवार को पूरी तरह राम के रंग में रंगी नजर आई। अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर बिसरख धाम में दिनभर पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन हुए। कार्यक्रम को मानव कल्याण दिवस में रूप में मनाया गया। शाम को बिसरख धाम दीपों से जगमगा उठा।

loksabha election banner

बिसरख को रावण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। बिसरख धाम में रावण का मंदिर स्थापित है। लेकिन बुधवार को यहां राम नाम दिनभर गूंजता रहा। सुबह नौ बजे मंदिर में हवन, पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दिनभर राम नाम संकीर्तन हुआ। महिलाओं ने कीर्तन किया। शाम की बेला में दीपोत्सव मनाया गया। पूरे परिसर को दीपों से सजाया गया। हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर एवं हिदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज भी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिसरख धाम के संस्थापक एवं हिदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अशोकानंद महाराज ने देश विदेश के सभी राम भक्तों से मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पंडित लेखराज शर्मा, अजय प्रधान, रामवीर शर्मा, गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा, पूरन गौतम, हरीश वर्मा, नरेंद्र भाटी, सुशीला शर्मा, कृष्णा शर्मा, कमलेश शर्मा, अमृता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, संजू शर्मा, तानिया शर्मा, दीपांशु शर्मा, सन्नी शर्मा, देव, तनु शर्मा,लव शर्मा, विशाल शर्मा, सोनू शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.