विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रबूपुरा में दंपती समेत 5 की मौत मामले में नया मोड़, परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में दंपती समेत पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

HighLights

  1. रबूपुरा में दंपती समेत पांच लोगों की मौत का मामला।

  2. मृतका ललिता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज।

  3. दो बहनों और एक नंदोई पर प्रताड़ना का आरोप।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्री पदम में दंपती समेत पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मृतका ललिता के भाई आकाश की तहरीर पर दो बहनों और एक नंदोई समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन के खिलाफ केस दर्ज

प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि नगला श्री पदम में हुई घटना को लेकर मृतका ललिता के भाई आकाश ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर ननद सुनीता, सपना और एक नंदोई समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोप है कि बड़ी बहन सुनीता अपने पति और छोटी बहन सपना के साथ मिलकर महेश और उसकी पत्नी ललिता को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। साथ ही मां को भाई महेश के खिलाफ भड़का कर मकान समेत पैतृक संपत्ति हड़प ली गई।

मानसिक तौर पर परेशान था पीड़ित

स्वजन का कहना है कि इसी कारण महेश काफी व्यथित था और मानसिक रूप से टूट चुका था। लगातार प्रताड़ना और संपत्ति से बेदखल होने के बाद वह अवसाद में चला गया था। पुलिस को आशंका है कि अवसाद में आकर ही महेश ने परिवार के साथ आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बच्चा चोर का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, महिला समेत 7 गिरफ्तार