दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने व्यापारी को कार में बंधक बनाकर पिटाई की थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कौशल्या चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विकास निवासी दाउदपुर और दीपक निवासी दारूपुर के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त कार व तमंचा बरामद हुआ है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने व्यापारी को कार में बंधक बनाकर पिटाई की थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कौशल्या चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विकास निवासी दाउदपुर और दीपक निवासी दारूपुर के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त कार व तमंचा बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया दाउदपुर गांव निवासी विकास भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करते हैं। धर्मेंद्र कुमार उनसे सामान लेते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विकास ने दोस्त दीपक के साथ मिलकर धर्मेंद्र को कार में बंधकर बना लिया। दोनों ने कार में ही उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे धर्मेद्र को काफी चोट आई। धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने विकास और दीपक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।