Move to Jagran APP

कवयित्री रंजीता सिंह हुई सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता नोएडा एशियन अकादमी ऑफ आ‌र्ट्स की ओर से शुक्रवार को डॉ सरोजिनी

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:13 AM (IST)
कवयित्री रंजीता सिंह हुई सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

एशियन अकादमी ऑफ आ‌र्ट्स की ओर से शुक्रवार को डॉ सरोजिनी नायडू अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें नोएडा की कवयित्री रंजीता सिंह को इस सम्मान से नवाजा गया। वह साहित्यिक मासिक ''''कविकुंभ'''' की संपादक होने के साथ ही महिलाओं की अखिल भारतीय संस्था ''''बीइंग वुमन'''' की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून निवासी रंजीता सिंह सम्मान मिलने पर कहती हैं कि बचपन से जिस प्रख्यात शख्सियत सरोजिनी नायडू से उन्हें प्रेरणा मिली, उनके ही नाम का सम्मान मिलने पर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके लिए यह पल अविस्मरणीय है। इस दौरान उन्होंने अकादमी की चयन समिति का आभार प्रकट किया। कवयित्री रंजीता सिंह की <ष्ठक्चरु-क्तञ्जस्>गीली आंखों और सूखी प्रार्थनाओं के बीच एक समंदर, एक सहरा और एक जजीरा है', और कविता-संकलन ''''प्रेम में पड़े रहना'''' जैसी तमाम पंक्तियों के लिए चर्चा में रहीं और सम्मानित हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.