विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Photos: फ्लैशलाइट, पोस्टर और जोश... नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन में दिखा जनउत्साह का सैलाब

Published: Sat, 28 Mar 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक भव्य उत्सव बन गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। दूर-दूर से आए लोगों में भारी उत्साह दिखा, जिन्होंने "धन्यवाद मोदी जी" के पोस्टर लहराए। 

HighLights

  1. पीएम मोदी, सीएम योगी की मौजूदगी में भव्य उद्घाटन।

  2. मोबाइल फ्लैशलाइट से हुआ अनोखा और यादगार लोकार्पण।

  3. जनता में दिखा भारी उत्साह, "धन्यवाद मोदी जी" के पोस्टर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का दिन सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह लोगों के उत्साह, उम्मीदों और गर्व का बड़ा उत्सव बन गया। प्रधानमंत्री मोदी सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

PTI03_28_2026_000038B

दूर-दूर से आए लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपनी मौजूदगी से खास बना दिया। मंच पर देश की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के साथ-साथ आम जनता की भावनाएं भी पूरे आयोजन में साफ झलकती रहीं।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 13.00.10

स्वागत में जुटे बड़े चेहरे

कार्यक्रम की शुरुआत में नरेंद्र मोदी का स्वागत योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने किया। मंच पर मौजूद यह दृश्य आयोजन की गरिमा को और बढ़ाता नजर आया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 12.35.48

बच्चों से बड़े, सबमें दिखा उत्साह

इस दौरान बच्चों से लेकर बड़े, सभी के चेहरे पर इस ऐतिहासिक पल को सामने से देखने का उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 09.33.16 (1)

लोगों में दिखा उत्साह

एयरपोर्ट परिसर में हर तरफ लोगों की भारी भीड़ और चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए उत्सुक नजर आया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 09.27.19

हाथों में धन्यवाद के पोस्टर

कई लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए पोस्टर लिए हुए दिखे। “धन्यवाद मोदी जी” जैसे संदेशों के साथ लोगों की भावनाएं खुलकर सामने आईं।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 10.53.48

फिल्मकार बोनी कपूर भी रहे मौजूद

इस दौरान फिल्मकार बोनी कपूर भी मौजूद रहे। 

WhatsApp Image 2026-03-28 at 10.23.53 (1)

काले कपड़ों में युवक को रोका गया

प्रयागराज के हंडिया से आए प्रशांत कुमार नामक युवक, जो काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचा था, उसे सुरक्षा कारणों से वापस लौटा दिया गया। यह घटना भी चर्चा का विषय बनी रही।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 09.39.04

विदेशी मेहमानों की मौजूदगी

इस खास मौके पर स्विट्ज़रलैंड से आया एक परिवार भी कार्यक्रम में शामिल हुआ, जिसने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग भी दे दिया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 10.35.14

यह भी पढ़ें- 'अभी सिर्फ पर्दा हटाया है.. उद्घाटन आप करें', पीएम के कहने पर लाखों मोबाइल फ्लैश से हुआ नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण

मोबाइल फ्लैशलाइट से हुआ अनोखा उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन करने का आग्रह किया। हजारों लोगों ने एक साथ रोशनी जलाकर इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया। यह नजारा पूरे आयोजन का सबसे यादगार क्षण बन गया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 13.00.11 (2)

WhatsApp Image 2026-03-28 at 13.00.21

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई पहचान, राजकीय पक्षी 'सारस' बना लोगो; योगी सरकार का 'विकास के साथ विरासत' का संदेश

नन्हे यश ने खींचा ध्यान

छठी कक्षा के छात्र यश गर्ग अपने हाथों में मोदी और योगी के पोस्टर लिए नजर आए। उनका उत्साह और जोश वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

WhatsApp Image 2026-03-28 at 11.06.22 (1)

गीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम में हेमंत ब्रजवासी के गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उनके प्रदर्शन ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Screenshot (578)

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऐतिहासिक उड़ान, CM योगी और राज्यपाल आनंदी बेन को लेकर पहली फ्लाइट रवाना

यह भी पढ़ें- किसानों को धन्यवाद, विपक्ष पर निशाना... नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर PM मोदी ने क्या-क्या कहा?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।