मांगों के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जासं, ग्रेटर नोएडा : शहर व ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में कांग्रेस पार्टी के कार्य
जासं, ग्रेटर नोएडा : शहर व ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्राधिकरण पर समस्याओं की सुनवाई व समाधान न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी यदि दस दिनों के अंदर सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो पार्टी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र नागर ने कहा किसानों की जमीनों का प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर लिया। यह कहा गया था कि यहां पर लगने वाली इंडस्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। वरिष्ठ नेता अजीता दौला ने कहा स्कूलों की फीस आसमान छू रही है। प्राधिकरण को चाहिए यह नियम बनाए कि स्थानीय किसानों के बच्चों को फीस में छूट दी जाए। महानगर अध्यक्ष रघुराज भाटी ने कहा शहर के लोगों को सरकारी चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है। इस अवसर पर पीतांबर शर्मा, राजवीर रौसा, अजय चौधरी, यतेंद्र कसाना, रोहित कुमार, मुकीम खां, सकील अहमद, रोली तोगड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।