विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोसायटी में चुनाव न होने से भड़के लोग, ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाईनिश में जोरदार प्रदर्शन

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:03 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाईनिश सोसायटी में निवासियों ने एओए के चुनाव न कराने और पारदर्शिता में बाधा डालने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल सोसायटी के लोग। जागरण

प्रदर्शन में शामिल सोसायटी के लोग। जागरण

HighLights

  1. एओए चुनाव न कराने पर निवासियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।

  2. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा।

  3. निवासी बिसरख थाने पहुंचे, निष्पक्ष जांच की मांग।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की वेस्ट पंचशील हाईनिश सोसायटी में ए का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव न कराने और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के विरोध में निवासियों ने शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया।

निवासियों का आरोप है कि एओए निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दे रही है। एसटीपी पर करीब 75 लाख रुपये के जुर्माने, सरकारी नोटिस और एनपीसीएल से जुड़े मामलों की जानकारी भी निवासियों से साझा नहीं की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान एओए कार्यालय में विवाद हो गया। आरोप है कि एओए के पदाधिकारी ने महिलाओं से अभद्रता की। मोनिका सैनी, वंदना सिंह और विजेता सिंह से भी दुर्व्यवहार का आरोप है।

घटना के विरोध में 50-60 निवासी बिसरख थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। निवासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच और पुलिस प्रशासन निगरानी में पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।