विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन अपराजय के तहत विशेष बच्चों को मिला कौशल प्रशिक्षण, बनेंगे आत्मनिर्भर

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए हस्तशिल्प और आभूषण निर्माण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

विशेष बच्चों को दी गई कौशल विकास की ट्रेनिंग।

विशेष बच्चों को दी गई कौशल विकास की ट्रेनिंग।

HighLights

  1. विशेष बच्चों के लिए हस्तशिल्प, आभूषण निर्माण प्रशिक्षण।

  2. 'ऑपरेशन अपराजय' मुहिम के तहत कौशल विकास कार्यक्रम।

  3. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। विशेष आवश्यकता वाले और ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ईकोटेक 3 के उद्योग केंद्र 2 स्थित आर्या फैशन में एक विशेष हस्तशिल्प एवं आभूषण निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ऑपरेशन अपराजय मुहिम के अंतर्गत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्या फैशन द्वारा रेनबो किड्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह रहीं। इस पहल का लक्ष्य विशेष बच्चों को हस्तशिल्प के माध्यम से रोजगार योग्य बनाना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।

बच्चों को क्या दिया गया प्रशिक्षण?

प्रशिक्षण में बच्चों को आभूषण बनाना, सजावटी वस्तुएं तैयार करना और बाजार से जोड़ने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अपराजय के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्पेशल बच्चों के लिए एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुआत आर्या फैशन के सहायता से शुरू की गई है।

आगामी दिनों में और भी संस्थाएं जुड़ेगी जिससे इस मिशन का उद्देश्य पूरा होगा।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. खुशबू सिंह ने समाज से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण पहल को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने में मदद मिल सके।

इस मौके पर रेनबो किड्स फाउंडेशन की फाउंडर एंड डायरेक्टर दिशा कपूर, डीसीपी सुनीति, ज्वाइंट कमिश्नर आरएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'ऑटिज्म के लिए स्टेम सेल थेरेपी से जुड़े मामले में चार सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट सौंपे केंद्र', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश