दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की हुई पूजा
फोटो- 27- एनओबी- 17 जागरण संवाददाता नोएडा दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांच
फोटो- 27- एनओबी- 17
जागरण संवाददाता, नोएडा :
दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की पूजा हुई। मंदिरों में सुबह नित नियम पूजा, अभिषेक, शांतिधारा आदि के कार्यक्रम हुए। इस दौरान भक्तों ने विश्व शांति के लिए मंगल कामना की। हालांकि, कोरोना के चलते कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं किया गया। सीमित समय के लिए ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया।
सेक्टर-27 जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक व आरती की गई। भक्तों ने अपने-अपने संकल्प लेकर व्रत रखा। समिति के संरक्षक महावीर जैन ने बताया कि सत्य स्वरूप को स्वयं पहचान कर, अनुभव कर, वाणी में भी सत्य वचन होना चाहिए। जहां न झूठ बोला जाता है, न ही झूठा व्यवहार किया जाता है, वहीं लोकहित का साधक सत्य धर्म होता है। हमें कठोर, कर्कश, मर्मभेदी वचनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान का अभिषेक किया गया। भक्तों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक शुद्धता का संदेश दिया गया।