इंजीनियर युवराज केस में लोटस ग्रीन के बिल्डर निर्मल सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, हादसे के बाद से है फरार
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में लोटस ग्रीन के बिल्डर निर्मल सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी ...और पढ़ें

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बिल्डर चल रहा फरार। फाइल फोटो
HighLights
बिल्डर निर्मल सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला।
अन्य दो बिल्डर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में शुक्रवार को लोटस ग्रीन के बिल्डर निर्मल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।पुलिस मामले में एमजेड विशटाउन के निदेशक बिल्डर अभय कुमार समेत दो अन्य बिल्डरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लोटस ग्रीन का बिल्डर निर्मल सिंह फरार चल रहा है।
पुलिस ने सेक्टर 150 स्थित गड्ढे में भरे पानी में कार गिरने से युवराज की मौत के बाद अभय व निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगवलवार को विशटाउन के बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को लोटस ग्रीन के प्रोजेक्ट से जुड़े दो बिल्डर रवि बंसल व सुनील कर्णवाल को भी गिरफ्तार कर जेला है। दोनों बिल्डर के नोएडा स्थित दफ्तर भी सील किए गए।
पुलिस इस मामले में वांछित बिल्डर निर्मल सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन बिल्डर फरार चल रहा है। न्यायलय ने शुक्रवार को आरोपित बिल्डर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं। पुलिस बिल्डर के पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेगी।
