विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Trade Show: 200 करोड़ से अधिक के ग्लोबल ऑर्डर, सिंगारी इंडस्ट्रीज और KBH ब्यूटी केयर ने रचा इतिहास

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:48 AM (IST)

सिंगारी इंडस्ट्रीज ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 15 देशों के साथ 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए, जिसमें एयर कूलर और वाशिंग मशीन का प्रदर्शन किया गया।

15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 201 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एमओयू किए। AI जनरेटेड

15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 201 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एमओयू किए। AI जनरेटेड

HighLights

  1. सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ 201 करोड़ के एमओयू किए।

  2. कंपनी ने एयर कूलर और वाशिंग मशीन का सफल प्रदर्शन किया।

  3. केबीएच ब्यूटी केयर ने 11 विदेशी खरीदारों से निर्यात समझौते किए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पहली बार शामिल हुई नोएडा की सिंगारी इंडस्ट्रीज ने पांच दिवसीय आयोजन के दौरान 15 देशों के प्रतिनिधियों के साथ 201 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एमओयू किए।

कंपनी ने इस दौरान 50 से अधिक बी2बी बैठकें कर अपने उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत किया। सिंगारी इंडस्ट्रीज ने अपने यहां निर्मित एयर कूलर और वाशिंग मशीनों का प्रदर्शन किया।

इन देशों के साथ हुआ एमओयू

सिंगारी इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेड शो के दौरान नाइजीरिया, इथियोपिया, बोत्सवाना, श्रीलंका, दुबई, केन्या, तंजानिया, ओमान, ब्रिटेन, भूटान, कैमरून और युगांडा सहित विभिन्न देशों के के साथ उनका एमओयू हुआ है।

ट्रेड शो में बड़ी उपलब्धि हासिल

वहीं, ग्रेनो स्थित यूपीसीडा की औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित केबीएच ब्यूटी केयर ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 11 विदेशी खरीदार कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

निर्यात का रास्ता साफ

ब्यूटी केयर के निदेशक विकास राय ने बताया कि 30 सितंबर को हुए इन समझौतों से केन्या, रवांडा, घाना, मारीशस, नेपाल, ताजाकिस्तान और इथियोपिया जैसे देशों में अपने कास्मेटिक एवं पर्सनल केयर उत्पादों के निर्यात का रास्ता साफ होगा।

केबीएच ब्यूटी केयर लंबे समय से स्किन केयर, हेयर केयर और फेस केयर प्रोडक्ट का निर्माण कर रही है। ट्रेड शो में विभिन्न देशों से आए बायर्स ने कंपनी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। इन एमओयू से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय वितरण और नए बाजारों में विस्तार में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा ट्रेड शो में चमके अयोध्या के पारंपरिक उत्पाद, कुल्हड़ वाली दही-जलेबी और चिकनकारी ने जीता दिल