विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंजीनियर युवराज के वो आखिरी शब्द...' जो पिता को हर पल कर रहे विचलित; रोंगटे खड़े कर देगी दास्तां

Published: Wed, 21 Jan 2026 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2026 11:53 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में 17 दिसंबर की रात एक इंजीनियर युवराज की कार डूबने से मौत हो गई। उनके अंतिम शब्द, ...और पढ़ें

नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत का मामला। जागरण

नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत का मामला। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पापा गाड़ी डूब रही है, मुझे बचा लो, मैं मारना नहीं चाहता... इंजीनियर युवराज के यह आखिरी शब्द अपने पिता के लिए झकझोर देने वाले हैं।

17 दिसंबर की देर रात करीब दो घंटे पिता और बेटे के इस उम्मीद के रहे कि वहां खड़ा बचाव दल, किसी न किसी तरह युवराज को बचा लेगा। लेकिन पानी में कार धीरे-धीरे समा रही थी और उधर पिता और बेटे की उम्मीदें टूटती जा रहीं थीं।

डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र ने बताया कि युवराज के अपने पिता को ये आखिरी शब्द उसे हर पल विचलित कर रहे हैं। काश वह आधे घंटे पहले वहां पहुंच जाता तो शायद आज युवराज हमारे बीच होता।

यह भी पढ़ें- 'सीएम योगी से मुलाकात हो जाए तो मन को शांति मिलेगी', इंजीनियर युवराज के पिता

मुनेंद्र ने बताया कि जब उनके पिता ने युवराज से हुई ये आखिरी बातचीत उन्हें बताई तो उनका दिल भर आया। बिना किसी फिक्र के ठंडे पानी में कूद गए। एक पिता की आंखों के सामने बेटे को यूं कहते हुए जाते देखना, रोंगटे खड़ा कर देता है।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार

यह भी पढ़ें- चंद 'बैसाखियों' के सहारे दिल्ली में सड़कों के खतरनाक गड्ढे, नोएडा जैसी दुर्घटना का हो रहा इंतजार