दिल्ली-NCR समेत पश्चिमी यूपी में मौसम ने ली कवरट, तेज हवा चलना शुरू; बारिश और ओले गिरने का भी अलर्ट
दिल्ली के साथ ही नोएडा-गाजियाबाद, गुरुग्राम और पश्चिमी यूपी में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, तेज हवाएं चलने ...और पढ़ें

गुरुग्राम में आंधी के दौरान सड़क पर गुजरता ट्रैफिक। फोटो: इंटरनेट
HighLights
नोएडा और पश्चिमी यूपी में अचानक बदला मौसम
तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
कमजोर ढांचों, फसलों और यातायात पर असर संभव
डिजिटल डेस्क, नोएडा। दिल्ली और एनसीआर में नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पश्चिमी यूपी के क्षेत्रों में मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। सचेत एप की ओर से चेतावनी जारी की गई थी।
शाम करीब पौने छह बजे नाेएडा में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही बिजली चमकने, मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।
आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि झोंकों के साथ यह गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अलर्ट
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, दनकौर, जेवर, मोदीनगर, बुलंदशहर, खुर्जा, खैर तथा अलीगढ़ की ओर जाने वाले क्षेत्रों में भी मौसम का असर देखने को मिला।
रेड अलर्ट क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर जिले का बड़ा हिस्सा, बुलंदशहर जिले के कई इलाके और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। दिल्ली का भी क्षेत्र शामिल है। तेज हवाओं के कारण कमजोर ढांचों, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं ओलावृष्टि और बारिश से फसलों तथा स्थानीय यातायात पर भी असर पड़ सकता है।
डीएम गाजियाबाद ने जारी की एडवाइजरी
सचमेत (Sachmet) ऐप से प्राप्त जानकारी के आधार पर डीएम गाजियाबाद ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम तीव्रता के आंधी-तूफान की अत्यधिक संभावना है।

ये सावधानी बरतें
- खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें।
- पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से दूर रहें।
- खुले मैदानों में जाने से बचें।
- मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
- किसान फसल और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
- आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले ध्यान दें! हरनंदी पुल पर मैस्टिक वर्क के चलते 1.5 महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
