विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में Google Maps से जुड़कर AI बताएगा कहां और कब लगता है जाम, 1-2 महीने का डेटा भी रखेगा सेफ

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:52 PM (IST)

नोएडा में यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु अब AI तकनीक का प्रयोग होगा। यह सिस्टम गूगल मैप ...और पढ़ें

नोएडा में एआई साॅफ्टवेयर को गूगल मैप के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी क्षेत्र की वर्तमान लोकेशन या फीड लेकर ट्रैफिक जाम का समाधान निकाला जाएगा। फाइल फोटो

नोएडा में एआई साॅफ्टवेयर को गूगल मैप के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी क्षेत्र की वर्तमान लोकेशन या फीड लेकर ट्रैफिक जाम का समाधान निकाला जाएगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. नोएडा में यातायात जाम के स्थायी समाधान हेतु AI तकनीक।

  2. गूगल मैप से जुड़कर AI देगा ट्रैफिक जाम की सटीक जानकारी।

  3. सिस्टम एक-दो महीने का ट्रैफिक डेटा सुरक्षित रखेगा।

कुंदन तिवारी, नोएडा। शहर में यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। एआई साॅफ्टवेयर को गूगल मैप के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी क्षेत्र की वर्तमान लोकेशन या फीड किए गए इलाके में यातायात की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। यह सिस्टम केवल वर्तमान समय का जाम नहीं बताएगा, बल्कि एक से दो महीने तक का ट्रैफिक डेटा सुरक्षित रख सकेगा।

संभावित वजहों का भी अध्ययन किया जा सकेगा

इससे यह पता चलेगा कि किसी सड़क या स्थान पर किस समय नियमित रूप से जाम लगता है।
एआई सिस्टम के पुराने डेटा का विश्लेषण कर यह देखा जा सकेगा कि किसी स्थान पर रोज कितनी गाड़ियां गुजरती हैं, जाम किस समय और कितनी देर रहता है और जाम की संभावित वजहों का भी अध्ययन किया जा सकेगा।

गूगल सैटेलाइट से भी प्राप्त होगा डेटा

इस डेटा के आधार पर संबंधित सड़क पर आवश्यक बदलाव जैसे ट्रैफिक डायवर्जन, सड़क की क्षमता बढ़ाना, सिग्नल व्यवस्था में परिवर्तन या अन्य ट्रैफिक प्रबंधन उपाय तय किए जा सकेंगे। इस तकनीक की विशेषता यह है कि इसके लिए नए कैमरे या फाइबर ऑप्टिकल लाइन बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले से लगे कैमरों की फीड से भी ट्रैफिक की जानकारी जुटाई जा सकेगी और गूगल सैटेलाइट से भी डेटा प्राप्त किया जा सकेगा।

जल्द आरएफपी होगी जारी

नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइएसटीएमएस) के माध्यम से यातायात की निगरानी की जा रही है, जिसमें जीपीएस और गूगल मैप के जरिए रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। प्रस्तावित एआई सिस्टम को आइएसटीएमएस के साथ जोड़ने की योजना पर विचार चल रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इसके लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'जमीन हमारी, तो हम अतिक्रमणकारी कैसे?' नोएडा के 81 गांवों में गहराया भूमि विवाद, अथॉरिटी से सवाल कर रहे किसान