नोएडा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिलेगी रफ्तार, 78 प्वाइंट्स पर बनाया जाएगा चार्जिंग स्टेशन
नोएडा प्राधिकरण शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए 78 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। इसके ...और पढ़ें
-1791811735019_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नोएडा में 78 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगेंगे।
आईटीआई लिमिटेड और यूपीआरईवी से हुआ समझौता।
प्राधिकरण का लक्ष्य 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना।
जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को लेकर ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राधिकरण ने 78 जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी की है। सोमवार को प्राधिकरण और आइटीआइ लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। इन स्टेशनों के लिए शहर में 48 स्थान तय किए गए हैं।
इससे पहले 24 सितंबर को यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (यूपीआरईवी) के साथ भी 30 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का समझौता किया गया था। दोनों समझौतों के बाद शहर में कुल 78 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है।
100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्षय
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि प्राधिकरण का लक्ष्य शहर में कुल 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है। इनकी मदद से इलेक्ट्रिक कार और दोपहिया वाहन चलाने वालों को चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। चार्जिंग स्टेशन लगाने का पूरा खर्च आईटीआई लिमिटेड उठाएगी। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। सिर्फ जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
समझौते के मुताबिक, इसकी अवधि 10 साल होगी। जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाएंगे। इनसे एक समय में दो कार और एक दोपहिया वाहन चार्ज किया जा सकेगा। प्राधिकरण को चार्जिंग में प्रति यूनिट एक रुपये की दर से राजस्व मिलेगा।
इन इलाकों मं बनेगा चार्जिंग स्टेशन
इन क्षेत्रों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
सेक्टर-16, सेक्टर-18, सेक्टर-51, सेक्टर-61, सेक्टर-142 और सेक्टर-147 के मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-150, सेक्टर-100, सेक्टर-110, सेक्टर-82, सेक्टर-92, सेक्टर-119 और सेक्टर-137 में भी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जगह तय की गई है।
