कर्ज में डूबे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, टुकड़ों में बिखरा शरीर
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
HighLights
नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में युवक ने की आत्महत्या।
43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने अपनी जान गंवाई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की एक ऊंची इमारत से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
युवक की पहचान संभव जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह सुपरनोवा के एक एयरबीएनबी में ठहरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
43वीं मंजिल से लगाई छलांग
पुलिस के मुताबिक, संभव जैन शुक्रवार को सुपरनोवा में चेक-इन हुआ था। शनिवार को उसे चेक-आउट करना था। चेक-आउट से पहले ही उसने इमारत की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया।
युवक की मौके पर मौत
बताया गया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने से शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को वॉट्सअप पर मैसेज भेजकर बताया था कि वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या कर लेगा। उसने लिखा कि इसकी जिम्मेदारी खुद उसकी है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लोगों ने शोर मचाकर रोकने के किया प्रयास
घटना के दौरान युवक पहले बालकनी से लटका था। जानकरी होने पर एसी रिपेयर और स्टाफ ने मोके पर पहुंच बचाने का प्रयास किया। फ्लैट में नीचे खड़े लोगों ने देखकर शोर मचाया, लेकिन वह नीचे कूद गया। घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं।
ओवरवेट था मृतक संभव
मृतक युवक में एक कुंतल से ज्यादा वजन था। लोगों ने बालकनी से खींचकर बचाने का प्रयास किया था। लेकिन ओवरवेट होने के चलते प्रयास विफल रहा। वह हाथ छुड़ाकर कूद गया।
मृतक संभव का मूल पता
मृतक संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी टावर-ए आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 मानेसर सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर गुरुग्राम हरियाणा।
यह भी पढ़ें- हत्या या आत्महत्या? नोएडा में बैंक प्रबंधक के घर फंदे से लटकी मिली नौकरानी की लाश
