विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या 'सुसाइड प्वाइंट' बनती जा रही है नोएडा की सबसे ऊंची इमारत? सुपरनोवा की घटनाओं ने उठाए गंभीर सवाल

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:06 PM (IST)

नोएडा के 'सुपरनोवा' बिल्डिंग से कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। इस बिल्डिंग से आत्महत्या की यह कोई ...और पढ़ें

सुपरनोवा बिल्डिंग

सुपरनोवा बिल्डिंग

HighLights

  1. युवक ने नोएडा सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर जान दी।

  2. वह कर्ज से परेशान था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिजटल डेस्क, नोएडा। नोएडा में इनडोर पार्टी करने वालों का फर्स्ट चॉइस सुपरनोवा कहा जाता है। इस हाई राइज बिल्डिंग में स्थित Airbnb में लोग अपने खास पल को मनाने आते हैं। खास तौर पर आज के युवा यानी जेन जी इस हाई राइज बिल्डिंग में अपनी बर्थडे या बैचलर पार्टी करना पसंद करते हैं।

नोएडा में स्थित इस बिल्डिंग में शनिवार को दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद युवक के शरीर कई टुकड़ें हो गए.

कर्ज से परेशान था युवक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है युवक बिल्डिंग के 43वीं मंजिल की बालकनी से कूदने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस दौरान बगल के फ्लैट में मौजूद कुछ लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने हाथ छुड़ाकर छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक युवक मानेसर का रहने वाला था और कर्ज की वजह से वह काफी परेशान था।

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटनाएं

छात्र की मौत

केस 1- सुपरनोवा बिल्डिंग में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल अगस्त के महीने में भी एक 23 साल के छात्र ने बिल्डिंग के 32वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दी थी।

छात्र मूल रूप से दिल्ली के के हौज खास इलाके का रहने वाला था और अपने परिवार से नाराज होकर सुपर नोवा बिल्डिंग में रहने के लिए आया था।

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की मौत

केस 2- इस घटना से भी पहले जनवरी 2023 में एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट की मौत बिल्डिंग के निर्माणाधीन हिस्से से गिरकर हुई थी।

इंजीनियर की मौत

केस-3 साल 2023 के जून महीने में एक बेंगलुरु के आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर ने इमारत के 35वें फ्लोर से कूदकर जान दी थी।

यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, टुकड़ों में बिखरा शरीर