विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में दर्दनाक हादसा, 19वीं मंजिल से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 11वीं कक्षा की छात्रा दीक्षिता की 19वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में दर्दनाक हादसा।

  2. 11वीं की छात्रा दीक्षिता की 19वीं मंजिल से गिरकर मौत।

  3. पिता की डांट से नाराज होकर उठाया यह कदम।

जागरण, संवाददाता, नोएडा। नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड स्पेशिया सोसायटी के टावर नंबर 34 के 1902 फ़्लैट में दीक्षिता अपने माता-पिता संग रहती थी। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

पुलिस के पूछताछ में सामने आया है कि उसके पिता अभिनव दुबे ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इस बात से दीक्षिता नाराज थी। उसने गुस्से में मंगलवार तड़के तीन बजे 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर मौत ही गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही कोई शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

इन हेल्पलाइन नंबर की लें मदद

आप अकेले नहीं हैं: मुश्किल वक्त हर किसी की जिंदगी में आता है। अगर मन में नकारात्मक विचार आ रहे हैं, तो अपनों से बात करें या नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

  • टेली मानस (24x7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन): 14416 / 1800-891-4416
  • आसरा (AASRA): +91-9820466726

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।